Manrega दुजाना में कांग्रेस की ग्राम चौपाल, मनरेगा बचाने को तेज होगा आंदोलन

Manrega

दुजाना में कांग्रेस की ग्राम चौपाल, मनरेगा Manrega बचाने को तेज होगा आंदोलन

गौतमबुद्ध नगर Manrega। जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत दादरी विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांव दुजाना में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सहप्रभारी उत्तर प्रदेश प्रदीप नरवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सहप्रभारी हिमाचल प्रदेश विदित चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि संगठन मंत्री अनिल यादव रहे। कार्यक्रम का संयोजन जिला पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन महाराज सिंह ने किया।

Manrega
Manrega

ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए प्रदीप नरवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार की संवैधानिक गारंटी है, लेकिन भाजपा सरकार इसे कमजोर करने पर तुली है। बजट में कटौती, काम के दिन घटाना, मजदूरी में देरी और नाम बदलने जैसी साजिशों के जरिए योजना को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा गरीबों को ताकत देने के लिए बनाया था, जबकि भाजपा इसे गरीबों से अधिकार छीनने का माध्यम बना रही है। कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी और मनरेगा को हर हाल में बचाएगी।

Manrega
Manrega

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विदित चौधरी ने कहा कि आज ग्रामीण समाज बेरोजगारी, महंगाई और बदहाल कृषि व्यवस्था से जूझ रहा है। ऐसे समय में मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन भाजपा सरकार इस रीढ़ को तोड़ने का काम कर रही है। मनरेगा सिर्फ रोजगार योजना नहीं, बल्कि जल संरक्षण, हरियाली, बुनियादी ढांचे और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत माध्यम है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो कांग्रेस पूरे देश में आंदोलन तेज करेगी।

Manrega
Manrega

जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम भाजपा सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ जनआक्रोश की आवाज है। गांवों में मजदूर काम के लिए भटक रहा है और भुगतान के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा कि “G-RAM-G” जैसे नामों की आड़ में मनरेगा खत्म करने की साजिश कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने उपस्थित लोगों को मनरेगा बचाने की शपथ भी दिलाई और कहा कि जब तक 100 दिन का काम और समय पर मजदूरी सुनिश्चित नहीं होगी, कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगी।

कार्यक्रम संयोजक महाराज सिंह ने ग्रामीणों से अपने अधिकारों के लिए संगठित होने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने भी काम न मिलना, भुगतान में देरी, जॉब कार्ड की दिक्कतें और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं रखीं और कांग्रेस आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा दिया।

ग्राम चौपाल में महाराज सिंह नागर, वंश नागर, हरिन्द्र शर्मा, सुरेंद्र डेढ़ा, रण सिंह प्रधान, ब्रह्म सिंह प्रधान, देशराज, मुकेश यादव, अशोक पंडित, दुष्यंत नागर, महिपाल सिंह नागर, जवाहर सिंह नागर, यूनुस कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस व स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment