Eros Sampoornam निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं के लिए किया जोरदार प्रदर्शन, प्रबंधन को सौंपा मांग पत्र

Eros Sampoornam

Eros Sampoornam निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं के लिए किया जोरदार प्रदर्शन, प्रबंधन को सौंपा मांग पत्र

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 13 जुलाई 2025: सेक्टर 2, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित Eros Sampoornam सोसाइटी में आज निवासियों ने प्रबंधन के खिलाफ एक शांतिपूर्ण लेकिन सशक्त विरोध प्रदर्शन आयोजित किया।

Eros Sampoornam
निवासियों की मांगे

इस जन आंदोलन में 150 से अधिक निवासियों ने हिस्सा लिया, जिसमें वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, युवा और बच्चों के माता-पिता शामिल थे। प्रदर्शन का उद्देश्य सोसाइटी में बुनियादी सुविधाओं की कमी और प्रबंधन की अनदेखी के खिलाफ आवाज उठाना था।निवासियों ने Estate Manager बाबिश कुमार को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें निम्नलिखित प्रमुख मांगें शामिल थीं:

Eros Sampoornam
अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते निवासी

VCAM (कॉमन एरिया बिजली) चार्ज का दोहरा भुगतान तत्काल रोका जाए।

बिजली सेवाओं की पूर्ण बहाली।

पानी की किल्लत का स्थायी समाधान

DG सप्लाई को बंद करने की अनुचित प्रक्रिया पर रोक।

बढ़ाए गए मेंटेनेंस शुल्क को वापस लिया जाए।

सुरक्षा सेवाओं को प्रभावी और सुदृढ़ किया जाए।

लिफ्ट सेवाओं में सुधार।

रेरा रजिस्टर्ड कम्युनिटी सेंटर में सभी निवासियों को निष्पक्ष प्रवेश।

प्रदर्शन के दौरान निवासियों ने Eros Sampoornam सेल्स ऑफिस के सामने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। Estate Manager बाबिश कुमार ने आश्वासन दिया कि वे इन मांगों को SMSPL के उच्च प्रबंधन तक पहुंचाएंगे और आगामी शुक्रवार तक सकारात्मक परिणाम की उम्मीद जताई।निवासियों ने स्पष्ट किया कि यदि शुक्रवार तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।

Eros Sampoornam
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते निवासी

साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर “आमरण अनशन” शुरू करने की भी घोषणा की गई। निवासियों का कहना है कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका संघर्ष जारी रहेगा।Eros Sampoornam Residents Welfare Group ने इस प्रदर्शन को “एकजुट नागरिक, मजबूत समाज” का प्रतीक बताते हुए सभी निवासियों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की।

Related posts

Leave a Comment