वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) पर दर्दनाक घटना: नोएडा में कार से प्रेमी युगल के शव बरामद

(Valentine's Day)

वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) पर दर्दनाक घटना: नोएडा में कार से प्रेमी युगल के शव बरामद

नोएडा, 14 फरवरी। 14 फरवरी वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) का दिन आमतौर पर प्रेमी जोड़ों के लिए खास माना जाता है, जब कपल एक-दूसरे से अपने प्यार का इज़हार करते हैं। लेकिन नोएडा में इस दिन एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 15 साल से एक-दूसरे के संपर्क में रहे प्रेमी युगल के गोली लगे शव एक कार से बरामद हुए हैं।
मामला सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 के पास का है। शनिवार को सड़क किनारे खड़ी एक लग्जरी कार में युवक और युवती खून से लथपथ हालत में पड़े मिले।

Valentine's Day
Valentine’s Day

राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कार अंदर से लॉक थी, जिसे खुलवाकर पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकाला। मौके से एक पिस्टल, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने घटना से पहले अपने घरवालों को एक मैसेज भेजा था।

मैसेज में उसने लिखा कि वह सुमित है और आत्महत्या करने जा रहा है। उसने अपनी प्रेमिका रेखा पर आरोप लगाया कि 15 साल साथ रहने और शादी का वादा करने के बाद वह अब किसी और से शादी करने जा रही है, जिससे आहत होकर वह यह कदम उठा रहा है।

पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान सुमित निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान रेखा निवासी नोएडा के रूप में की गई है। दोनों अपने-अपने घरों से बीते दिन से लापता थे। परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही घटना की सूचना मिल गई।

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में युवक द्वारा पहले युवती की गोली मारकर हत्या करने और उसके बाद स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment