Authority प्राधिकरण ने चार सोसाइटीज पर लगाया 2.42 लाख रुपये का जुर्माना

Authority

Authority प्राधिकरण ने चार सोसाइटीज पर लगाया 2.42 लाख रुपये का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा Authority, 08 अगस्त 2025: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्वच्छता को बढ़ावा देने और कूड़े के उचित निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चार सोसाइटीज में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी 2016 के तहत कूड़े के निस्तारण की जांच की। जांच के दौरान कूड़े के प्रबंधन में खामियां पाए जाने पर चारों सोसाइटीज पर कुल 2.42 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Authority
Authority

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेक्टर टेकजोन-4 की जेएम फ्लोरेंस, गैलेक्सी वेगा, आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टैरिस होम, और आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में निरीक्षण किया। कूड़े का उचित निस्तारण न करने पर जेएम फ्लोरेंस पर 20,200 रुपये, गैलेक्सी वेगा पर 40,000 रुपये, आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टैरिस होम पर 20,200 रुपये, और आम्रपाली लेजर वैली पर 1,61,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Authority
Authority

आम्रपाली लेजर वैली के स्टाफ ने चालान स्वीकार करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद टीम ने चालान को सोसाइटी के गेट पर चस्पा कर दिया। Authority प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि कूड़े के निस्तारण को लेकर सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह कदम शहर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने के लिए उठाया जा रहा है।

Authority प्राधिकरण ने सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों से अपील की है कि वे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का पालन करें, ताकि जुर्माने से बचा जा सके।

Related posts

Leave a Comment