Police दनकौर पुलिस ने पशु व्यापारी की हत्या का किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Police

Police दनकौर पुलिस ने पशु व्यापारी की हत्या का किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: दनकौर थाना पुलिस ने 6 दिन पहले हुए पशु व्यापारी मोहम्मद उर्फ मोमन्द की हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। Police पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अवनीश नागर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पैसों के लालच में अपने परिचित पशु व्यापारी को पशु दिखाने के बहाने जंगल में बुलाकर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी और 70,000 रुपये लूटकर फरार हो गया था।

Police
police की गिरफ्त में आरोपी

घटना का विवरण
बिलासपुर निवासी पशु व्यापारी मोहम्मद उर्फ मोमन्द 24 सितंबर 2025 को पशु खरीदने के लिए 70,000 रुपये लेकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। उनके भाई ईसुब उर्फ युसुफ ने इसकी सूचना दनकौर थाने में दी, जहां गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। अगले दिन, 25 सितंबर को मोहम्मद का शव एनआईयू (NIU) यूनिवर्सिटी के पीछे जंगल में बरामद हुआ। शव पर धारदार हथियार के निशान थे, जिसके बाद Police पुलिस ने हत्या का मुकदमा (मु0अ0सं0 257/25) दर्ज कर जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

police
आरोपी से बरामद घटना में प्रयुक्त छुरी,मोबाइल,रस्सी और नगदी

हत्याकांड का खुलासा
दनकौर पुलिस Police ने गहन जांच-पड़ताल के बाद 28 सितंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी अवनीश नागर, पुत्र धनपाल, निवासी अमरपुर, थाना ईकोटेक फर्स्ट, को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अवनीश ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। उसने योजना बनाकर मोहम्मद को पशु दिखाने के बहाने फोन पर बुलाया और एनआईयू के पीछे जंगल में ले गया। वहां उसने धारदार हथियार से मोहम्मद की हत्या कर दी और 70,000 रुपये लूटकर फरार हो गया।

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरी, रस्सी, मृतक का टूटा हुआ मोबाइल फोन, एक जूता और लूटे गए 70,000 रुपये में से 45,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। 28 वर्षीय आरोपी अवनीश नागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें…….

UPITS गोरखपुर की कौशल्या देवी की किस्मत चमकी, पीएम मोदी ने सुनी उनकी सफलता की कहानी

https://udhyognirman.com/upits-pm-modi-listened-to-the-story-of-kaushalya-devi/

 

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment