Suicide गौर सिटी में ट्रेनी डॉक्टर ने 21वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी 14th एवेन्यू में एक 29 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर ने बहुमंजिला इमारत की 21वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान शिवा (29) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मथुरा का रहने वाला था।
वह अपने माता-पिता के साथ अपनी बहन के घर गौर सिटी-2 आया था। पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर शिवा अचानक फ्लैट से बाहर निकला और बालकनी से नीचे कूद गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताई मानसिक परेशानी की बात
परिजनों ने बताया कि शिवा ने दिल्ली के एक निजी कॉलेज से 2015 बैच में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान उसे मानसिक बीमारी हो गई थी, जिसके कारण उसकी डॉक्टरी की ट्रेनिंग अधूरी रह गई थी। इस वजह से वह लंबे समय से अवसाद में था। परिजनों के अनुसार, वह रविवार को मथुरा से अपनी बहन के घर आया था और सोमवार दोपहर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
पुलिस जांच में कोई Suicide सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस को घटनास्थल से कोई Suicide सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सेंट्रल नोएडा की एडिशनल डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि 21वीं मंजिल से कूदकर शिवा ने आत्महत्या की है। परिजन मौके पर मौजूद हैं और मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
ये भी पढ़ें…….
UPITS गोरखपुर की कौशल्या देवी की किस्मत चमकी, पीएम मोदी ने सुनी उनकी सफलता की कहानी
https://udhyognirman.com/upits-pm-modi-listened-to-the-story-of-kaushalya-devi/
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की तैयारियों की समीक्षा की, 25 से 29 सितंबर को होगा मेगा इवेंट..-
Whatsapp : किसान नेताओ को किया :हाउस अरेस्ट
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : PM MODI ने लोथल में बन रहे राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की प्रगति का जायजा

