मालीवाल के साथ कथित ‘बदसलूकी’ मामले में जानकारी जुटाने उनके आवास पहुंची पुलिस


उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) दर्जे के एक अधिकारी के नेतृत्व में एक दल
घटना की जानकारी लेने के लिए मालीवाल के घर गया है।


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मालीवाल सोमवार सुबह सिविल लाइन्स थाने पहुंची थीं और उन्होंने
आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ
बदसलूकी की थी। पुलिस को इस मामले में अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं प्राप्त हुई है।


राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मालीवाल के आरोपों पर केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार
को आज समन भेजा। उनका पक्ष शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे सुना जाएगा।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मंगलवार को कहा था कि मालीवाल के साथ जो
घटना घटी, वह अत्यंत निंदनीय है।

http://स्वाति मालीवाल

Related posts

Leave a Comment