आजमगढ़ को बदनाम करने वाले आज बेनकाब हो चुके हैं: आदित्यनाथ


उन्होंने कहा, ‘‘देश और दुनिया में आतंकी घटना होने पर उसके तार आजमगढ़ से जोड़े जाते थे और
उसे बदनाम किया जाता था। पिछले 10 वर्षों में हमने बदलते हुए भारत को देखा है। हम एक नये
भारत का दर्शन कर रहे हैं, जिसमें दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं,
आतंकवाद- नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगा है। ये सब मोदी की गारंटी से हुआ है।

’’
ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां फरिया-निजामाबाद रोड के लालगंज लोकसभा क्षेत्र में
जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहे। योगी ने
आजमगढ़ के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ और लालगंज लोकसभा प्रत्याशी नीलम
सोनकर के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Related posts

Leave a Comment