Meeting पराली और कूड़ा जलाने वाले हो जाएं सावधान, किया उलंघन तो लगेगा जुर्माना

Meeting

Meeting पराली और कूड़ा जलाने वाले हो जाएं सावधान, किया उलंघन तो लगेगा जुर्माना पराली व कूड़ा जलाने पर रोक के लिए गौतम बुद्ध नगर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक

 

गौतम बुद्ध नगर, 17 अक्टूबर, 2025: जनपद में पराली और कूड़ा-करकट जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक Meeting आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

Meeting
Meeting

उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बैठक में पराली जलाने की रोकथाम के लिए अब तक की गई कार्रवाइयों, किसानों को जागरूक करने के उपायों और निगरानी तंत्र की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग को किसानों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि पराली जलाने की प्रवृत्ति को रोका जा सके। उन्होंने सुझाव दिया कि पराली का उपयोग कम्पोस्ट खाद बनाने या गौशालाओं में चारे के रूप में किया जाए।

Meeting
Meeting

साथ ही, प्राधिकरण, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने और कूड़ा या पराली जलाने की घटनाओं पर तत्काल जुर्माना लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने ग्राम स्तर पर निगरानी दलों को सक्रिय रखने और ग्राम प्रधानों, लेखपालों व कृषक समूहों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान में शामिल करने के निर्देश भी दिए।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी भू0अ0 बच्चू सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक भदौरिया सहित प्राधिकरण, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें……. 

   गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए “शादी अनुदान योजना”

   https://udhyognirman.com/marriage-grant-scheme-for-marriage-of-daughters/

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment