भाजपा नेता नें कहा मेरा आप पार्टी से कोई लेना देना नहीं : संजय गोयल

भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला के अध्यक्ष संजय गोयल ने आज
एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि दिल्ली जनता को भ्रमित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के
समर्पित कार्यकर्ता विश्वास नगर मंडल में प्रवक्ता के दायित्व वाले दायित्ववान कार्यकर्ता डॉ. सतीश
कुमार की बिना जानकारी के उनको आम आदमी पार्टी विश्वास नगर मंडल का प्रभारी घोषित कर दिया।


जिसकी जिला अध्यक्ष संजय गोयल व ड्रा सतीश कुमार ने कड़े शब्दों में निंदा की है, साथ ही अपना
वीडियो जारी करके मीडिया और भाजपा जिला अध्यक्ष शाहदरा जिला संजय गोयल को भी भेज दिया
गया है और बात करके अपना पक्ष रखा और स्पष्टीकरण दिया है कि वह हमेशा से ही निष्ठावान व
समर्पित कार्यकर्ता हैं उनकी जानकारी के बिना और बिना उनकी सहमति के आम आदमी पार्टी ने यह
घोषणा की है जिससे उनका कोई लेना देना नहीं है वह आज भी भाजपा में थे, हैं और रहेंगे। वहीं आम
आदमी पार्टी विशवास नगर वार्ड के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र लाला कहते हैं सतीश कुमार के आग्रह पर ही
ऐसा किया गया था।

आम आदमी पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है जो भाजपा वालों को
पद देगी। सुभाष लाला कहते है सतीश कुमार नें कई माह तक हमारे साथ काम किया है और उनकी
पत्नी भी पार्टी से जुडी रही है जो अभी भी निगम स्कूल में सलाहकार समिति में सदस्य है। यह बात
अलग है अब इनकी आस्था बदल गई ये अपनी पत्नी को भी पार्टी में पद दिलाना चाहते थे।

Related posts

Leave a Comment