Big Warning, जनगणना ड्यूटी रिसीव न करने वाले प्रगणकों पर होगी एफआईआर
ग्रेटर नोएडा में जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जनगणना कार्य में लगाए गए कर्मचारियों और प्रगणकों (एन्यूमरेटर्स) को बुधवार शाम तक अपनी ड्यूटी रिसीव करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि तय समय सीमा तक ड्यूटी ग्रहण नहीं करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस संबंध में ग्रेटर नोएडा के चार्ज अधिकारी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने चेतावनी जारी की है।
चार्ज अधिकारी ने बताया कि जनगणना 2027 देशहित और जनहित से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण कार्य है। इसके लिए नियुक्त सभी कर्मचारियों को पहले ही प्रशिक्षण (Training) दिया जा चुका है और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए हैं। बावजूद इसके, कई कर्मचारी अब तक अपनी ड्यूटी रिसीव करने या कार्य शुरू करने नहीं पहुंचे हैं। प्रशासन ने ऐसे कर्मचारियों को अंतिम मौका देते हुए बुधवार शाम तक का समय दिया है। इसके बाद लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना है और सभी कर्मचारियों को 20 जून तक अपने क्षेत्र में सर्वे का काम समाप्त करना होगा। प्रशासन का मानना है कि यदि शुरुआत में ही देरी हुई तो पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसी कारण अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन को भी निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि जिन स्कूलों, कॉलेजों या संस्थानों के कर्मचारी जनगणना ड्यूटी में लगाए गए हैं, उन्हें पूरा सहयोग दिया जाए। यदि कोई संस्थान जनगणना कार्य में बाधा उत्पन्न करता है या कर्मचारियों को ड्यूटी करने से रोकता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
चार्ज अधिकारी ने यह भी बताया कि जिन लोगों को अपने क्षेत्र के प्रगणकों से संपर्क करने में परेशानी हो रही है, वे अपने वर्क सर्किल प्रभारी, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक या सुपरवाइजर से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए स्थानीय स्तर पर व्यवस्था बनाई गई है ताकि जनगणना कार्य बिना किसी रुकावट के पूरा हो सके।
वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ और जनगणना के नोडल अधिकारी सुमित यादव ने नागरिकों, आरडब्ल्यूए और अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (AOA) से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना कर्मचारियों को सोसाइटी और सेक्टरों में प्रवेश करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। निवासी उनके पहचान पत्र और ड्यूटी पत्र की जांच करने के बाद उन्हें प्रवेश दें और सर्वे कार्य में सहयोग करें।
भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने मानवीय पहलू पर भी जोर दिया है। नोडल अधिकारी ने अपील की कि यदि जनगणना कर्मचारियों को क्षेत्र में कार्य के दौरान पानी, नींबू पानी या हल्के जलपान की आवश्यकता हो तो नागरिक सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर भविष्य की नीतियां और योजनाएं तैयार की जाती हैं।
प्रशासन ने दोहराया कि जनगणना का लक्ष्य जनसहभागिता के बिना पूरा नहीं हो सकता। ऐसे में नागरिकों, संस्थानों और कर्मचारियों सभी की जिम्मेदारी है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपना सहयोग दें।
ये भी पढ़ें…….
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :जालौन में हुआ भीषण सड़क हादसा, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :बंगाल चुनाव परिणाम 2026 जल्द आने वाला है किसके सिर सजेगा ताज?

