Kisan किसान सभा का ऐलान- 10% आबादी प्लॉट के लिए रात-दिन आंदोलन, नहीं रुकेगी लड़ाई
Kisan गौतमबुद्ध नगर, 10 अगस्त 2025: खोदना खुर्द और खेड़ी भनौता गांव में आज किसान सभा ने विशाल जनसभाओं और प्रचार अभियान के जरिए 10% आबादी प्लॉट और नए कानून के क्रियान्वयन के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सभा में आगामी रात-दिन के निर्णायक आंदोलन की तैयारियों का ऐलान किया गया। किसान सभा के संरक्षक राजेंद्र नागर ने कहा, “10% आबादी प्लॉट किसानों का हक है, और इसे हम किसी भी कीमत पर छीनकर लेंगे।”

Kisan गांव कमेटी प्रभारी मुकेश ने जोर देकर कहा कि नए कानून को लागू करवाने तक किसान सभा रुकेगी नहीं। संयोजक वीर सिंह नागर ने बताया कि 124 दिन के ऐतिहासिक आंदोलन में 10% आबादी प्लॉट का प्रस्ताव पहले ही पारित हो चुका है, और अब केवल शासन की मंजूरी बाकी है।

Kisan जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा, “किसान संघर्ष मोर्चा 10% आबादी प्लॉट, नए कानून और आबादियों के निस्तारण के लिए पूरी तरह समर्पित है।
यह लड़ाई जीतकर ही दम लेंगे।”सभा में सुशील सोनपुर, गुरुकरी, एडवोकेट देशराज राणा, ओम दत्त शर्मा, सुरेंद्र यादव, सतपाल खारी, भीम खारी, कालू नागर, प्रधान धर्मपाल, प्रधान चंद्रपाल नागर, उमेश शर्मा, सुंदर प्रधान, टीकम सिंह, प्रदीप तोंगड़, मटोल तोंगड़, बाबा करतार, नरेश नागर, भगत सिंह चेची, बिजेंद्र नागर, डॉ. जगदीश, डॉ. जय किशन, एडवोकेट उधम सिंह, अशोक आर्य सहित कई किसान नेताओं ने हिस्सा लिया और जोशीले भाषण दिए।
किसान सभा ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक किसानों के हक पूरे नहीं हो जाते।

