UP लखनऊ, कश्ती चलाने वालों ने जब हार के दी पतवार हमें, लहर-लहर तूफानमिले और संग-संग मझधार हमें, फिर भी दिखलाया है हमने और आगे दिखा भी देंगे, इन हालातों मेंआता है दरिया करना पार हमें। इन पंक्तियों के माध्यम से वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वर्ष 2017 सेपहले प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था को योगी सरकार द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाते हुएअपराध और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने कीकार्रवाई का उल्लेख किया, जिसे आज देश ही नहीं विदेशों में सराहना मिल रही है।66,475 अभियोगों का किया गया निस्तारण

UP
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट में बताया कि प्रदेश में वर्ष 2017 से दिसंबर 2024 तक प्रदेशके चिन्हित 68 माफिया अपराधियों के विचाराधीन अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर 73 अभियोगों में31 माफिया अपराधियों को आजीवन कारावास/कारावास व अर्थदण्ड की सजा से दण्डित कराया गयाहै, जिसमें 2 को फांसी की सजा हुई है। इसी तरह महिलाओं एवं नाबालिगों के खिलाफ हुए अपराधोंमें 27,425 अभियोगों, पॉस्को अधिनियम के 11,254 अभियोगों एवं दहेज हत्या की 3,775
अभियोगों में अभियुक्तों को सजा दिलायी गयी। वहीं साइबर अपराध में प्रयुक्त 13,83,232 मोबाइलनम्बर ब्लॉक कराये गये। इस कार्यवाही में उत्तर प्रदेश ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इसके अलावा वर्ष 2017 से दिनांक 31.12.2024 तक कुल पंजीकृत 77,210 अभियोगों के सापेक्ष में66,475 अभियोगों का निस्तारण कर 43,202 अभियुक्तगणों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 320.89करोड़ की धनराशि बरामद की गयी।
http://Noida : फर्जी दस्तावेज से प्लॉट पर कब्जा करने वाले गिरोह के सरगना सहित नौ आरोपी गिरफ्तार
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirm