Postpartum Hypertension
मां बनना एक महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत एहसास होता है, लेकिन यह नई जिम्मेदारियों और चुनौतियों के साथ आता है। डिलीवरी के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिनमें से एक है Postpartum Hypertension यानी डिलीवरी के बाद हाई ब्लड प्रेशर की समस्या।
पोस्टपार्टम हाइपरटेंशन क्या होता है?
Postpartum Hypertension वह स्थिति है जब किसी महिला का ब्लड प्रेशर डिलीवरी के बाद सामान्य से अधिक हो जाता है। यह समस्या डिलीवरी के तुरंत बाद या कुछ हफ्तों के भीतर हो सकती है।
पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के अनुसार, लगभग 15% महिलाओं को यह समस्या हो सकती है, खासकर उन्हें जिनका प्रेग्नेंसी के दौरान या पहले हाई बीपी रहा हो। अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए, तो यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है।

Postpartum Hypertension के प्रमुख लक्षण
अगर किसी महिला को डिलीवरी के बाद निम्न लक्षण नजर आएं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए:
तेज सिरदर्द
सीने में दर्द
तेज या अनियमित दिल की धड़कन
आंखों के सामने धुंध, चमक या धब्बे दिखना
सांस लेने में तकलीफ
हाथ, टखनों या पैरों में सूजन
अचानक वजन बढ़ना
अत्यधिक थकावट
गर्दन, जबड़े या पीठ में दर्द
मिचलाना या पसीना आना
बेहोशी या चक्कर आना
सूखी खांसी
क्यों होती है यह समस्या?
Postpartum Hypertension के कारणों में शामिल हो सकते हैं:
प्रेग्नेंसी के दौरान हाई बीपी या प्रीक्लेम्पसिया होना
गर्भावस्था के दौरान अधिक वजन बढ़ना
हार्मोनल असंतुलन
तनाव और नींद की कमी
आनुवंशिक कारण
कैसे रखें ध्यान?
नियमित ब्लड प्रेशर मॉनिटर करें: दिन में कम से कम 1-2 बार बीपी चेक करें।
डॉक्टर से नियमित जांच कराएं: किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें।
दवाइयों और डाइट का पालन करें: डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं और नमक कम वाली डाइट लें।
तनाव से दूर रहें: मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।
पूरी नींद और आराम करें: शरीर को रिकवरी का समय दें।
लक्षणों को पहचानकर समय रहते इलाज करवाना-पोस्टपार्टम हाइपरटेंशन एक गंभीर लेकिन कंट्रोल की जा सकने वाली स्थिति है। मां बनने के बाद खुद का ख्याल रखना उतना ही जरूरी है जितना नवजात शिशु का। लक्षणों को पहचानकर समय रहते इलाज करवाना जरूरी है ताकि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ रह सकें।
X (twitter) @UNNEWS_24X7
youTube:-@UNNEWS
Facebook:-@UNNEWS
Instagram @UNNEWS

