सुनील गुप्ता का आकस्मिक निधन
Noida में उस वक्त शोक की लहर छा गयी जब दिल्ली एनसीआर के प्रमुख उद्योगपतिसुनील गुप्ता का आज आकस्मिक निधन हो गया।लगभग दो वर्ष से वो अस्वस्थ चल रहे थे।उनका अंतिम संस्कारनोएडा के सेक्टर 94 स्थितअंतिम निवास में किया गया।
इस अवसर पर शहर के बड़े-बड़े उद्योगपतियों/ व्यवसायियों और समाज सेवी संस्थाओं से आए लोगों ने अंतिम दर्शन कर अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी।बता दे कि चश्मा के लेंस बनाने के उद्योग से जुड़े देश एवं विदेश में परचम फहराने वाले नोएडा के प्रमुख उद्योगपति कुशल व्यवसायी,वरिष्ठ समाज सेवी सुनील गुप्ता जगदंबा ऑप्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक थे।इसके अलावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर आसीन थे।
सुनील गुप्ता व्यापार मंडल के प्रथम जिला अध्यक्ष 1996 में बने और व्यापारियों से जुड़कर उद्योगपतियों/व्यवसायियों एवं छोटे व्यापारियों की समस्याओं का हल करवाने के लिए उनकी हर मुसीबत के समय उनके कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा साथ खड़े रहे और आने वाली समस्याओं का डट कर सामना किया।उद्योग जगत सुनील गुप्ता को कभी नहीं भुला पाएगा और उनकी कमी को हमेशा महसूस करेगा।अंतिम दर्शन के लिए आने वालों का तांता लगा रहा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुधीर पोरवाल, वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल, महासचिव अमित पोरवाल, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, रात से ही उनके घर उपस्थित रहे शहर के प्रमुख लोगों में पहुंचने वाले सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान
सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, वीर सिंह यादव ,राधा कृष्ण गर्ग ,डीपी गोयल, मनोज गुप्ता एडवोकेट, सत्य नारायण गोयल, मुकेश गुप्ता, संजय गोयल,डॉक्टर एसपी जैन रोहतास गोयल ,फूल सिंह यादव ,विक्रम सेठी, तनवीर , शैलेंद्र पोरवाल ,राजकुमार गर्ग, गोविंद अग्रवाल, धर्मवीर बंसल, मनोज गोयल आदि लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर लोगों ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी।सभी ने प्रार्थना कि भगवान उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके परिवार को असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirm