विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन का चुनाव
Noida: नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन (एनवीआरए) के तीसरे चुनाव आज सफलतापूर्वक संपन्न हुए। पर्यवेक्षक मनीष राणा और अजीत सिंह की देखरेख में आयोजित इस चुनाव में रंजन तोमर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। गुप्त मतदान के जरिए उपाध्यक्ष पद पर अजय चौहान, महासचिव पद पर पुनीत राणा और कोषाध्यक्ष पद पर विकास अवाना ने जीत हासिल की।
चुने गए पदाधिकारियों ने अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नामांकन भी किए। अधिवक्ता कंचन लोहिया को कानूनी सलाहकार, मनीष राणा को युवा संघ अध्यक्ष, अलोक मेहता को मीडिया मैनेजर, गौरव चौहान को व्यापार संघ अध्यक्ष, प्रतीक सेठी को सोशल मीडिया प्रभारी और नितीश चौहान को ग्रामीण संघ अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Noida के 81 गांवों का प्रतिनिधित्व करने वाली यह संस्था 2016 से क्षेत्र में सक्रिय है और 2018 में सोसाइटी कानून के तहत पंजीकृत हुई थी। यह इसका तीसरा चुनाव था, जिसमें ग्रामीण समुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष रंजन तोमर ने जीत के बाद कहा, “संस्था और समुदाय के भरोसे से मैं अभिभूत हूं। हम ग्रामीण अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करेंगे।”
उन्होंने संस्था के तीन मुख्य उद्देश्यों—लोकतांत्रिक सशक्तिकरण, पर्यावरण और शिक्षा—के साथ-साथ स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और अन्य सामाजिक कार्यों पर जोर देने की बात कही। उपाध्यक्ष अजय चौहान ने कहा कि संस्था जल्द ही नए सामाजिक कार्यों के साथ नए रूप में नजर आएगी।