Dog bite
गाजियाबाद, लोनी के बॉर्डर थाना क्षेत्र के संतोष विहार कॉलोनी में एक कुत्ते नेबच्चे को काट लिया। इस पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।पुलिस ने दोनों पक्षों के 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Dog bite को लेकर हुए विवाद में 22 पर एफआईआर
एसीपी (अंकुर विहार) भास्कर वर्मा ने बताया कि 16 मार्च से चार जून तक जिले में धारा 144 लागूहैं। उपनिरीक्षक प्रशांत रावत हेड कांस्टेबल जितेंद्र के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचनामिली कि सेवाधाम पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत शिशुपाल विहार संतोष विहार कॉलोनी में दो पक्षों मेंकुत्ते द्वारा बच्चे को काटने पर झगड़ा हो रहा है। दोनों मौके पर पहुंचे।
यहां एक पक्ष के राजेंद्र, जितेंद्र, संतोष, कंवरपाल, राजू, विकास, नीरज, रामप्यारी, रामबेटी और दूसरे\पक्ष के रोहताश, बृजेश, विपिन, अरुण, नीतू, धनदेही और मधु समेत छह अज्ञात लोग एक दूसरे केसाथ मारपीट कर रहे थे। दोनों तरफ से लाठी, डंडे और पथराव हो रहा था। उन्होंने दोनों पक्षों कोसमझाने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं माना। मारपीट में दोनों तरफ से कई लोगों को चोट लगीहै।
एसीपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और 11 लोगों
को गिरफ्तार कर लिया।
YouTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirma
Delhi की सभी सात सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे, पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न