भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
BJP (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीयमंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसरपर दिल्ली स्थित महापरिनिर्माण स्थल पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टीअध्यक्ष के साथ इस मौके पर राष्ट्रीय स्मारक पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रीवीरेन्द्र कुमार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, BJPकेदिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, पार्टी के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख उपस्थित थे।
इस अवसर पर पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में भी भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सामाजिकसमरसता के अग्रदूत भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हेंश्रद्धांजलि दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह,दुष्यंत गौतम एवं राधामोहन दास अग्रवाल तथा पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं सांसद अनिलबलूनी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।