BJP :स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन
Greater noida भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ग्रेटर नोएडा मंडल इकाई ने आज, केदिनांक 4 अप्रैल 2025 को पार्टी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा रहे। मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व में मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा का भव्य स्वागत किया। साथ ही, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी को भी सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “6 अप्रैल को होने वाले पार्टी स्थापना दिवस से लेकर 12 अप्रैल और 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती तक सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहें। संगठन को मजबूत करने और पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना है।”
ग्रेटर नोएडा मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हम सब एकजुट होकर संगठन के कार्यों को पूरा करेंगे और पार्टी के लक्ष्यों को हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से किसान मोर्चा की प्रदेश समिति के सदस्य सुभाष भाटी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री महेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश गुलिया, बिलासपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय चेची, मीडिया प्रभारी देवेंद्र बैसला,ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र भाटी, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश भाटी और रवि जिंदल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं के बीच जोश व उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह आयोजन संगठन की एकता और सक्रियता का प्रतीक बना।