ग्रेटर नोएडा, जेवर से पैदल टप्पल जा रहे मजदूर को रास्ते में अज्ञात वाहन ने
कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने
उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अज्ञात
वाहन की तलाश में जुटी है। अलीगढ़ के कस्बे टप्पल में रहने वाले राजेश कुमार ने पुलिस को बताया
कि उसका भाई नरेश मजदूरी करता था। नरेश दो दिन पहले जेवर कस्बे में मजदूरी करने के लिए
आया था।
इसके बाद वह पैदल वापस घर लौट रहा था। गोपालगढ़ गांव के समीप अज्ञात वाहन ने
नरेश को कुचल दिया।
नरेश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर
दिया। इस मामले में राजेश ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। कोतवाली
प्रभारी का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अज्ञात वाहन का पता लगाने के प्रयास
में जुटी है।