Greater noida के सम्राट मिहिर भोज पार्क (सिटी पार्क) में आयोजितपुष्पोत्सव-2025 के दूसरे दिन शनिवार को बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लिया। इस भव्य पुष्पप्रदर्शनी ने दर्शकों को विविध प्रकार के फूलों, आकर्षक पुष्प डिजाइनों, लैंडस्केपिंग, बच्चों की फूल-पत्तोंसे सजी फैशन प्रदर्शनी, साइंस मॉडल प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आकर्षितकिया।प्रदर्शनी में स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस आयोजन की भव्यता में चार चांदलगाए। पुष्पोत्सव का मुख्य आकर्षण शाम 7 से 9 बजे तक आयोजित लेजर लाइट एंड साउंड शोरहा, जिसमें गौतम बुद्ध नगर के गौरवशाली इतिहास को लेजर लाइट और ध्वनि के माध्यम सेप्रस्तुत किया गया।

Greater noida
इस शो में प्राचीन काल से लेकर आधुनिकGreater noida तक के ऐतिहासिक स्थलों और घटनाओं काचित्रण किया गया। त्रेता युग में रामायण काल से जुड़ा बिसरख गांव, महाभारत काल में गुरुद्रोणाचार्य का आश्रम और गौतम बुद्ध नगर का आधुनिक विकास प्रमुख रूप से दर्शाया गया।1990 के दशक में उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रेटर नोएडा को औद्योगिक और शैक्षणिक हब के रूप मेंविकसित करने के बाद यह शहर आज देश के प्रमुख औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्रों का हब बनचुका है। गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी और गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जैसे संस्थानों नेयुवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उज्जवल भविष्य के अवसर प्रदान किए हैं।
इसके अलावा, इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप और भारतीय एक्सपो मार्ट जैसी योजनाएं शहर केविकास की शानदार मिसाल हैं। ग्रेटर नोएडा की ग्रीन सिटी पहल के तहत शहरीकरण के साथपर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
http://Delhi : रोजे की तैयारियों में जुटे लोग बाजारों में जमकर हुई खरीददारी
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirm