Bihar के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपना 74वांजन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर Bihar समेत पूरे देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन की बधाई दी और उनकीलंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स परलिखा, “बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनकेनेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदानकरे।”

74 साल के हुए CM नीतीश कुमार
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिकशुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में Bihar में एनडीए जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बना है। आपकेउत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूं।”रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन कीहार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार की प्रगति में उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैंउनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट पर लिखा, Bihar के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! माता जानकी से आपके समृद्ध, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवनकी प्रार्थना है।”
http://यमुना Film City में 2027 से शुरू होगा ‘लाइट साउंड और एक्शन’ : बोनी कपूर
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirm