लखनऊ, UP के बुलंदशहर में शनिवार को अवैध हथियारों के सप्लायरदो लोगों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित मिश्रा ने बताया कि थाना खुर्जा नगर क्षेत्र निवासी एक हथियारतस्कर रिजवान अंसारी को गिरफ्तार किया गया। वह तीन महीने से दिल्ली में अवैध हथियारों कीतस्करी के मामले में जेल में बंद था। वह 26 दिसंबर को जमानत पर रिहा हुआ था। जेल से छूटनेके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ रिहाई की खुशी में मोहल्ले में जश्न मनाया था।
उन्होंने बताया कि जश्न के दौरान अवैध असलहों से हवाई फायरिंग की गई थी। जिससे आसपास केक्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो गया था। इस संबंध में थाना खुर्जा नगर में मुकदमा दर्ज किया गयाथा।
UP
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की दो टीम जांच कर रही थी। इसी बीच आरोपी के गाड़ी से कहींजाने की खबर मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके साथी के साथ गिरफ्तारकर लिया। उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए गए।एसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि तलाशी के दौरान सात अवैध तमंचे और दो पिस्टल के साथकारतूस भी बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, दोनों को जेल भेजा जारहा है।बता दें कि अपराधी के जेल से निकलते ही उस पर बुलंदशहर पुलिस की निगरानी शुरू हो गई थी।
जैसे ही वह बुलंदशहर के खुर्जा में अपने घर पहुंचा तो आतिशबाजी शुरू हो गई। पुलिस को इंतजारथा। बुलंदशहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
तमिलनाडु में Bus accident में 40 तीर्थयात्री घायल
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirma