Congress सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Congressनेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और लोकसभा मेंनेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह केआवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर के दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी विशिष्ट सेवाऔर असाधारण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री के साथ बिताए पलों को याद किया था। मनमोहन सिंह जी ने असीम बुद्धिमत्ता और निष्ठा के साथ भारत कानेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने देश को प्रेरित किया।

मैं उनकेपरिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया है। हममें सेलाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे।प्रियंका गांधी ने भी एक्स पर पोस्ट कर डॉ. मनमोहन सिंह को याद किया था। उन्होंने अपने पोस्टमें कहा था कि डॉ. मनमोहन सिंह जी जैसा सम्मान, कम ही लोगों को मिल पाता है। उनकीईमानदारी हमारे लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी और वह हमेशा उन लोगों के बीच खड़े रहेंगे जोवास्तव में इस देश से प्यार करते हैं, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो अपने विरोधियों द्वारा अनुचितऔर गहरे व्यक्तिगत हमलों के बावजूद देश की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ रहे।

Related posts

Leave a Comment