Delhi-Ncr में बारिश का येलो अलर्ट, घने कोहरे से होगा सामना

Delhi-Ncr में तीन दिनों तक बारिश कायेलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक एनसीआर के लोगों को 27 और 28 दिसंबरको तेज बारिश और तेज हवा का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतमतापमान में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी।बारिश के बाद लोगों को घने कोहरे और तापमान में गिरावट का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभागकी ओर से जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक 27 और 28 दिसंबर को तूफान के साथ तेज बारिश होसकती है।मौसम विभाग ने बताया कि उस दौरान न्यूनतम तापमान भी तकरीबन 3 से 4 डिग्री बढ़ जाएगा।

इसके बाद वह 11 डिग्री पर पहुंच जाएगा जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री बने रहने की संभावनाहै। इसके बाद 29 से 31 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा और इस दौरान एक बार फिरअधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।मौसम विभाग के मुताबिक 29 दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान21 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, 30 दिसंबर को भी घना कोहरा छायारहेगा। हालांकि, इस दिन अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने कीसंभावना है।साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को घने कोहरे की संभावना जताई गई है। इस दिन अधिकतमतापमान 22 डिग्री रहने और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रह सकती है।

Related posts

Leave a Comment