Noida बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारतीय किसान संगठन ने किया आयोजन

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर

 

Noida : भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने सेक्टर 52 स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर राजेंद्र यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था।

वे न केवल एक प्रख्यात वकील थे, बल्कि अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और महान समाज सुधारक भी थे।उन्होंने बताया कि बाबासाहेब के नाम से प्रसिद्ध डॉ. अंबेडकर ने छुआछूत और जातीय भेदभाव के खिलाफ आंदोलन चलाया और भारतीय संविधान के वास्तुकार के रूप में समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय की नींव रखी। वे संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भी रहे।

Noida बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारतीय किसान संगठन ने किया आयोजन
Noida बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारतीय किसान संगठन ने किया आयोजन

यादव ने लोगों से बाबासाहेब से प्रेरणा लेकर समाज में समानता स्थापित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में अशोक, योगेश, शमशुद्दीन, हर्ष, आशीष, अंशुल, विष्णु, विकास, दीपक सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment