Noida :ग्रेटर नोएडा के तिलपता स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की गई। कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। राजेंद्र अग्रवाल ने दोनों अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की।
घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने अभिषेक शर्मा को कंधों पर उठाकर मंच तक ले गए। वरिष्ठ नेताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।अभिषेक शर्मा लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। वे सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के करीबी माने जाते हैं। जिला अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे सबको साथ लेकर चलेंगे और संगठन का विस्तार करेंगे।

Noida महानगर अध्यक्ष बने महेश चौहान भी लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं। वे संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
http://Noida पहुंचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirm