अखिलेश यादव पर बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान का आरोप
Gautam budh nagar :BJP (भाजपा) ने आज जिला मुख्यालय (कलेक्ट्रेट) पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान के विरोध में विशाल मार्च और प्रदर्शन किया।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी अमर रहें” और “बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के नारों के साथ BJP कार्यकर्ताओं ने सपा के खिलाफ रोष प्रकट किया।जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि सपा द्वारा लगातार बाबा साहेब का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने अपनी तुलना बाबा साहेब से की, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि भाजपा इसका पुरजोर विरोध करती है। प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।
वरिष्ठ नेता विजय गौतम ने कहा कि सपा ने हमेशा दलित समाज का शोषण और उत्पीड़न किया है, और अब बाबा साहेब का अपमान कर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने दावा किया कि दलित समाज इस अपमान का जवाब देगा। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी और जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी ने कहा कि सपा और कांग्रेस पहले भी बाबा साहेब का अपमान करती रही हैं, और यह उनकी ओछी राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दलित समाज अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, सुशील भाटी एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, पवन रावल, पवन नागर, जिला मंत्री विकास चौधरी, रवि जिंदल, कपिल गुर्जर, सतीश गुलिया, महेश शर्मा, संदीप शर्मा, मनोज भाटी, विजय रावल, अमन कोशिक, सचिन गौतम, गीता सागर, नीतीश भाटी, राजीव सिंघल, पंकज शर्मा, मुकेश चौहान, संजय भाटी, ईश्वर वर्मा, सुनील सौनक, राजेश ठेकेदार, मानकचंद शर्मा सहित विभिन्न मंडलों, मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह प्रदर्शन Gautam budh nagar में BJP की एकजुटता और बाबा साहेब के सम्मान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
X (twitter) @UNNEWS_24X7
youTube:-@UNNEWS
Facebook:-@UNNEWS
Instagram @UNNEWS