Greater noida: ग्रिंडर ऐप के जरिए लूटपाट करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

ग्रिंडर ऐप के माध्यम से लोगों से दोस्ती कर उन्हें अपने जाल में फंसाते

 Greater noida: थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी ग्रिंडर ऐप के माध्यम से लोगों से दोस्ती कर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे और फिर लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से इन अभियुक्तों को धर दबोचा।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अर्पित यादव (पुत्र संजीव यादव, निवासी रामपुर बसरेहर, थाना बसरेहर, जिला इटावा) और प्रिंस कुमार (पुत्र शैलेंद्र कुमार, निवासी गडिया घोटारा, थाना बेवर, जिला मैनपुरी) के रूप में हुई है। इनके खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा संख्या 281/2025 दर्ज है, जिसमें बीएनएस की धारा 309(4), 115(2), और 351(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
Greater noida: ग्रिंडर ऐप के जरिए लूटपाट करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
Greater noida: ग्रिंडर ऐप के जरिए लूटपाट करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, ये शातिर अपराधी ग्रिंडर ऐप का इस्तेमाल कर युवकों को टारगेट करते थे। वे पहले दोस्ती का झांसा देकर उन्हें सुनसान जगहों पर बुलाते थे और फिर उनके साथ लूटपाट कर फरार हो जाते थे। इस मामले में अभियुक्तों ने एक पीड़ित से एक लाख रुपये लूटे थे। गिरफ्तारी का विवरणयह सफल ऑपरेशन 03 अप्रैल 2025 को अंजाम दिया गया। थाना नॉलेज पार्क की टीम ने सूझबूझ और तकनीकी सहायता से दोनों अभियुक्तों को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि ये अपराधी पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सन्नी तौमर, उपनिरीक्षक अमरीश कुमार, महिला उपनिरीक्षक नीतू यादव, कांस्टेबल विवेक सैनी और कांस्टेबल गौतम कुमार शामिल थे। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए टीम की प्रशंसा की है।

Related posts

Leave a Comment