Noida पंजाबी एकता समिति
Noida के सेक्टर-12 स्थित गुरुद्वारा साहिब में नोएडा पंजाबी एकता समिति (पंजी) द्वारा बैसाखी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सायं 7 बजे भाई चरणजीत सिंह जी के मधुर शब्द-कीर्तन से हुई, जो रात 8:30 बजे तक चला।
इसके उपरांत भाई सरबजीत सिंह जी ने 10 बजे तक श्रद्धालु संगत को गुरु-बाणी के दिव्य शब्दों से भाव-विभोर किया।इस अवसर पर उन्होंने संगत को संबोधित करते हुए बताया कि बैसाखी के दिन वर्ष 1699 में दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी, जो सिख इतिहास का एक ऐतिहासिक क्षण है।शब्द-कीर्तन और अरदास के उपरांत लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1100-1200 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरुप्रसाद का लाभ उठाया।

इस अवसर पर अनेक विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जिनमें लोकप्रिय सांसद डॉ. महेश शर्मा, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती बिमला बाथम,भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान,डिम्पल आनंद, रवि मिश्रा,त्रिलोक शर्मा,पूनम सिंह,समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष डॉ.आश्रय गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल भैया,धर्मेंद्र चौहान , फोनरवा अध्यक्ष योगिंदर शर्मा तथा डी. डी. आर. डब्लू. ए. के अध्यक्ष एन. पी. सिंह,टी. एन. गोविल,सचिन अम्बवात प्रमुख रुप से शामिल रहे।
समिति के वरिष्ठ संरक्षकगण — सतीश मेहता, राजन ठुकराल, संजय बाली, जसविंदर खोकर, एस.पी. आनंद, सतपाल सचदेवा, अश्वनी छाबड़ा सहित प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता, प्रदेश महासचिव नरेंद्र चोपड़ा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत मेहता, प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरव चाचरा, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन सोनी, अतुल सहगल, सुनील मेहता, मनोज बवेजा, अजय मेहता ,अतुल मल्होत्रा ,अतुल नागपाल , अनिल खन्ना, अश्वनी सदाना, पुनीत कपूर समेत समिति के कई पदाकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में सक्रिय रुप से उपस्थित रहे।