मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Mission Shakti-5.0 का किया शुभारंभ, महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन पर दिया जोर

CM YOGI LAUNCHED MISSION SHAKTI 5.0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित करके Mission Shakti 5.0 का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर Mission Shakti 5.0 का किया शुभारंभ।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोक भवन में ‘Mission Shakti-5.0’ का शुभारंभ किया। यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 1,647 थानों में नवस्थापित ‘मिशन शक्ति केंद्रों’ का उद्घाटन भी किया।

सीएम योगी ने Mission Shakti 5.0 SOP की पुस्तिकाओं का किया विमोचन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Mission Shakti 5.0 का शुभारंभ SOP की पुस्तिकाओं का किया विमोचन

इस कार्यक्रम के दौरान ‘Mission Shakti केंद्रों’ से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) की पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि “मिशन शक्ति नारी गरिमा और सशक्तिकरण का प्रतीक है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यह अभियान महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Mission Shakti 5.0 नारी गरिमा और सशक्तिकरण का प्रतीक
Mission Shakti 5.0 नारी गरिमा और सशक्तिकरण का प्रतीक

यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

गौतम बुद्ध नगर में भी हुआ सजीव प्रसारण

इसी क्रम में, जनपद गौतम बुद्ध नगर में भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम Mission Shakti -5.0 का सजीव प्रसारण किया गया। गौतम बुद्ध नगर के कलेक्ट्रेट सूरजपुर स्थित एनआईसी सभागार में एक एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया। इस दौरान माननीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम को देखा और ‘मिशन शक्ति’ के उद्देश्यों की सराहना की।

गौतम बुद्ध नगर में भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम Mission Shakti -5.0 का सजीव प्रसारण
गौतम बुद्ध नगर में  Mission Shakti -5.0 का सजीव प्रसारण

इस अवसर पर दादरी के विधायक तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी और श्रीचंद शर्मा, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार सहित कई अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Mission Shakti -5.0 के प्रसारण में पहुंचे विधायक तेजपाल नागर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
Mission Shakti -5.0 के प्रसारण में पहुंचे विधायक तेजपाल नागर का जिलाधिकारी मेधा रूपम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

Mission Shakti -5.0 कार्यक्रम की शुरुआत में, जिलाधिकारी मेधा रूपम ने उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। यह आयोजन न केवल लखनऊ में, बल्कि पूरे प्रदेश में एक साथ नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश लेकर आया।

Mission Shakti -5.0 के प्रसारण में पहुंचे पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
Mission Shakti -5.0 के प्रसारण में पहुंचे विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

‘Mission Shakti -5.0’ के माध्यम से सरकार का लक्ष्य महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है, जिससे वे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें। यह अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम है और उम्मीद है कि इससे समाज में एक सकारात्मक बदलाव आएगा।

Mission Shakti -5.0 के प्रसारण में पहुंचे पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
Mission Shakti -5.0 के प्रसारण में पहुंचे श्रीचंद शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment