उत्तर प्रदेश को गुंडाराज के दायरे से निकलकर विकास की नई गंगा बहाने का काम कर रही भाजपा: योगी आदित्यनाथ


सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में किसान आत्महत्या करने को मजबूर था। युवाओं को सिर्फ निराशा ही हाथ लगती थी। भाजपा के कार्यकाल में किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है और संपन्न हुआ है।


युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। किसानों के हित में विभिन्न योजनाएं चलाने से किसानों को मजबूती मिली है।
उत्तर प्रदेश को गुंडाराज के दायरे से निकलकर विकास की नई गंगा बहाने का काम कर रही भाजपा: योगी
उत्तर प्रदेश के मुखिया ने कहा कि प्रदेश को गुंडाराज के दायरे से निकलकर विकास की नई गंगा बहाने का भाजपा काम कर रही है।


आयुष्मान कार्ड के सहारे बेसहारा लोगों को मिल रहा उचित इलाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि कई लोग ऐसे हैं जो इलाज के लिए दरबदर भटकते थे। आयुष्मान कार्ड योजना के आने के बाद गरीबों को मुफ्त इलाज मिल सका है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार में कोई बीमारी से पीड़ित हो उसे परिवार का हाल मैं बखूबी समझ सकता हूं। आयुष्मान कार्ड योजना के सहारे कोई भी वर्ग का शोषित वंचित व्यक्ति बेहतर से बेहतर इलाज प्राप्त कर सकता है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधा
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश के साथ-साथ देश की कौन है कोने-कोने विस्फोट होते थे। आतंकवाद ने अपनी जड़े फैला रखी थी। आतंकवादियों के निशाने पर निर्दोष लोग अपनी जान गवाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता तमाशा बिन बने रहते थे।


कश्मीर से हटाई धारा 370,*महिलाओं को दिया सम्मान
मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकाल में कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। उसी के साथ महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए तीन तलाक की कू प्रथा को समाप्त किया।

Related posts

Leave a Comment