YEIDA यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के स्टॉल रहे आकर्षण का केंद्र

YEIDA यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के स्टॉल रहे आकर्षण का केंद्र

 

ग्रेटर नोएडा, 25 सितंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोमार्ट एंड सेंटर में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने हॉल नंबर 03 में प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण किया, जहां यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हावेल्स ग्रुप, मिंडा स्पार्क ग्रुप, और इंटरनेशनल फिल्म सिटी के स्टॉल्स का अवलोकन किया। हॉल नंबर 03 के प्रभारी अधिकारी और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण YEIDA/नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।

YEIDA
यमुना प्राधिकरण के स्टॉल पर पहुंचे फिल्म निर्माता बोनी कपूर

YEIDA यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के स्टॉल्स बने आकर्षण का केंद्र:
हॉल नंबर 03 में यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के स्टॉल्स ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इन स्टॉल्स पर प्रियागोल्ड, SAEL सोलर, NEEC क्लस्टर, मिंडा स्पार्क, हावेल्स, इंटरनेशनल फिल्म सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, MGM एजुकेशनल ग्रुप, एमिटी एजुकेशनल ग्रुप, पतंजलि ग्रुप, टॉय एसोसिएशन, इंगटॉंग कंपनी, और मेडिकल डिवाइसेस पार्क क्लस्टर (अलेंजर, पॉलीमेडिक्योर, मेडिसिस, सियॉन मेड, रोमसन, अलाइड मेडिकल, नारंग, मधु इंस्ट्रूमेंट्स) ने अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित कीं।

YEIDA
यमुना प्राधिकरण के स्टॉल पर पहुंचे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारी

प्रमुख प्रदर्शन:
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण YEIDA के स्टॉल पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मॉडल और इससे संबंधित जानकारी, भारत सरकार के सहयोग से विकसित मेडिकल डिवाइसेस पार्क की प्रगति, इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना, प्रस्तावित फिनटेक सिटी, सेमीकंडक्टर पार्क, एजुकेशनल हब, और हेरिटेज सिटी परियोजना को प्रदर्शित किया गया। इसके अतिरिक्त, अनुष्का रोबोट ने भी आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।

YEIDA
यमुना प्राधिकरण के स्टॉल पर बोनी कपूर और प्राधिकरण के अधिकारी

उद्योगपतियों और विशेषज्ञों की उपस्थिति:
प्रदर्शनी के दौरान फिल्म अभिनेता व निर्माता बोनी कपूर, अर्जुन बोनी कपूर, आशीष भूटानी (बे व्यू फिल्म सिटी), श्री क्रिस्टोफ शेलमैन (सीईओ, यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड), शेखर अग्रवाल (प्रिया गोल्ड ग्रुप), श्री एम.एल. जायसवाल (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, डीएस ग्रुप), श्री राजीव गोयल (कार्यकारी प्रेसिडेंट, हावेल्स ग्रुप), श्री हर्ष वर्धन गोविल (सीओओ/बिजनेस हेड, SAEL ग्रुप), और वरुण बेवरेज ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों ने यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के स्टॉल का दौरा किया। सभी ने प्राधिकरण के कार्यों की सराहना की और श्री राकेश कुमार सिंह से मुलाकात कर परियोजनाओं पर चर्चा की।

अन्य उपस्थित अधिकारी:
प्रधानमंत्री के भ्रमण के दौरान स्टॉल पर शैलेंद्र कुमार भाटिया (विशेष कार्याधिकारी), शैलेंद्र कुमार सिंह (विशेष कार्याधिकारी), नंदकिशोर सुंदरियाल (सीनियर स्टाफ ऑफिसर), और श्रीमती स्मिता सिंह (एजीएम इंडस्ट्री) उपस्थित रहे।

UPITS 2025 की विशेषताएं:
25 से 29 सितंबर तक चलने वाला यह मेगा इवेंट उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के उत्पादों, औद्योगिक, कृषि, सांस्कृतिक और नवाचार क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा। 2,400 से अधिक प्रदर्शक, 1,25,000 B2B और 4,50,000 B2C आगंतुक, और 80 देशों से 550 से अधिक खरीदार इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। रूस इस संस्करण का पार्टनर देश है। यह आयोजन ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियानों को बढ़ावा देने के साथ-साथ निवेश और रोजगार के अवसर सृजित करेगा।

Related posts

Leave a Comment