YEDA यमुना प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 25 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण से मुक्त, कीमत करीब 1000 करोड़
ग्रेटर नोएडा/मथुरा। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEDA) द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार को हेरिटेज सिटी और राया अर्बन सेंटर परियोजना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।

दिनांक 4 फरवरी 2026 को की गई इस कार्रवाई में ग्राम पिपरौली खादर, अरूवा खादर और पानी गांव खादर की लगभग 25 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

हेरिटेज सिटी क्षेत्र में अवैध रूप से बन रहे होटल, ढाबे और कॉलोनियों पर बुलडोजर चला। यमुना नदी के किनारे करीब दो हेक्टेयर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया। कोर एरिया में ग्राम अरवा खादर और पिपरौली खादर में बन रही दो बड़ी अवैध कॉलोनियों पर भी कार्रवाई की गई।
यह अभियान YEDA के विशेष कार्य अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में डिप्टी कलेक्टर शिव अवतार सिंह, अभिषेक शाही और कृष्ण गोपाल त्रिपाठी की मौजूदगी में चलाया गया। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम मांट रितु सिरोही और क्षेत्राधिकारी पी. सिंह के साथ 11 थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी तैनात रही।
कार्रवाई शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चली। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि आगे भी अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

