Yamuna विकास कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग का आरोप, कार्य रुकवाया

Yamuna

Yamuna विकास कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग का आरोप, कार्य रुकवाया

Yamuna रबूपुरा। क्षेत्र स्थित यीडा द्वारा गांव खेड़ा मोहम्दाबाद में कराए जा रहे विकास कार्यों अनियमितता बरतने व घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों व ठेकेदार के बीच झड़प के बाद लोगों ने हंगामा किया और मामले की शिकायत प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी व मुख्यमंत्री से करने का दावा किया है।

Yamuna
Yamuna

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। हाल ही में बनाया गया नाला सड़क से कई फिट गहरा है जोकि बारिश में चलते कीचड़ से भर गया है तथा पानी आगे जाने की बजाय लोगों के घरों के आगे रुका हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि भाईपुर रबूपुरा मार्ग से गांव तक बनाए जा रहे नाले में लेबल का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

सड़क से नाले की गहराई कहीं दो फिट है तो कहीं पर पांच फिट गहरा है। जिसकारण कीचड़ मिट्टी से पूरी तरह भर गया है और बारिश का पानी पहले की तरह सड़क पर बह रहा है। कीचड़ के चलते ग्रामीणों का सड़क से गुजरना दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा बरती जा रही अनियमितता और संबंधित कर्मचारियों की शिकायत प्राधिकरण सीईओ व मुख्यमंत्री से की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment