यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण YEIDA ने 37 औद्योगिक भूखण्डों का किया सफल आवंटन, 700 करोड़ का निवेश और 3000 रोजगार के अवसर
ग्रेटर नोएडा, 26 सितंबर 2025: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने सेक्टर-29, 32 और 33 में जनरल/एमएसएमई इंडस्ट्री, टॉय पार्क, अपैरल पार्क और हैंडीक्राफ्ट पार्क योजना (संख्या: या/इंड8000(2025-26)-13) के तहत 8000 वर्ग मीटर तक के 37 औद्योगिक भूखण्डों का आवंटन सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस प्रक्रिया में 700 करोड़ रुपये का निवेश और लगभग 3000 रोजगार सृजन की उम्मीद है। यह योजना 08 मई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक लागू रही, जिसमें कुल 527 आवेदन प्राप्त हुए।

प्राधिकरण की कंसलटेंट फर्म मैसर्स यू.एस.पी. ने सभी आवेदनों की जांच की, जिसमें 448 आवेदक पात्र पाए गए। इन पात्र आवेदकों ने 26 सितंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित ई-ऑक्शन में हिस्सा लिया। ई-ऑक्शन के जरिए 37 भूखण्डों का आवंटन किया गया, जिसमें 22 भूखण्ड जनरल/एमएसएमई इंडस्ट्री, 2 टॉय पार्क, 8 अपैरल पार्क और 5 हैंडीक्राफ्ट पार्क के लिए आवंटित किए गए।

यह कदम उत्तर प्रदेश को औद्योगिक और हस्तशिल्प क्षेत्र में अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। YEIDA के इस प्रयास से न केवल क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार सृजन और आर्थिक प्रगति को भी गति मिलेगी। प्राधिकरण ने इस उपलब्धि को औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में एक मील का पत्थर बताया है।
ये भी पढ़ें…….
UPITS गोरखपुर की कौशल्या देवी की किस्मत चमकी, पीएम मोदी ने सुनी उनकी सफलता की कहानी
https://udhyognirman.com/upits-pm-modi-listened-to-the-story-of-kaushalya-devi/
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की तैयारियों की समीक्षा की, 25 से 29 सितंबर को होगा मेगा इवेंट..-
Whatsapp : किसान नेताओ को किया :हाउस अरेस्ट
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : PM MODI ने लोथल में बन रहे राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की प्रगति का जायजा लिया
Instagram : UPITS-2025 से U.P बनेगा ग्लोबल ट्रेडिंगहब, सीएम योगी

