Modi’s Birthday मोदी जी के जन्मदिन पर गौतम बुद्ध नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

Modi,s Birthday

Modi’s Birthday मोदी जी के जन्मदिन पर गौतम बुद्ध नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा, 17 सितंबर 2025: “सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम ही प्रेरणा” के मंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस Modi’s Birthday पर सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) की धूमधाम से शुरुआत की। गौतम बुद्ध नगर जिले में प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा के परी चौक स्थित झांडे वाले बाबा मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया।

Modi,s Birthday
Modi,s Birthday

इसके अलावा, जिला कार्यालय पर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया और दादरी में जन स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर फलों का वितरण भी किया।यह अभियान भाजपा की देशव्यापी पहल का हिस्सा है, जिसमें स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा पर जोर दिया जा रहा है। प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में तेज़ी से बढ़ते कदम हैं।

उनका संकल्प— ‘स्वच्छता ही सेवा है’—आज देश को नई ऊर्जा और दिशा दे रहा है। जन-जन की भागीदारी से ही राष्ट्र स्वच्छ और सशक्त बन सकता है।”दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर जी ने कहा, “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी न केवल भारत के बल्कि पूरे विश्व के लोकप्रिय नेता हैं। उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई। हम उनके सेवा संकल्प को सेवा पखवाड़े के रूप में पूरा करने का कार्य करेंगे।” उन्होंने दादरी नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान का भी जिक्र किया, जहां “स्वच्छता लक्षित इकाई (CTU)” के तहत सफाई की गई और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

Modi,s Birthday
Modi,s Birthday

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया, “आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। गौतम बुद्ध नगर के कार्यकर्ता रक्तदान कर रहे हैं, स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, मोदी जी के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर फलों का वितरण किया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ये सभी कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक निरंतर चलेंगे।” उन्होंने दादरी विधानसभा के तिलपता स्थित जिला कार्यालय पर रक्तदान शिविर की सफलता पर भी प्रसन्नता जताई।

 

इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, सतेन्द्र नागर, इंद्र नागर, पवन नागर, राहुल पंडित, कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, राज नागर, अमित शर्मा, गुरुदेव भाटी, अर्पित तिवारी, राजीव सिंघल, महेश शर्मा, संगीता रावल, अभिषेक कौशिक, विजय कसाना, मनोज प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दादरी चेयरमैन गीता पंडित भी मौजूद रहीं।

भाजपा का यह सेवा पखवाड़ा राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य शिविर, पौधारोपण, प्रबुद्ध सम्मेलन और स्वदेशी मेले जैसे कार्यक्रमों से सजा है, जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास और कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

 

ये भी पढ़ें…….

हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

Related posts

Leave a Comment