NTPC दादरी के सहयोग से खंगौड़ा विद्यालय का कायाकल्प, लोकार्पण समारोह संपन्न

NTPC दादरी के सहयोग से खंगौड़ा विद्यालय का कायाकल्प, लोकार्पण समारोह संपन्न

दादरी, 08 जुलाई 2025: NTPC दादरी ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ग्राम खंगौड़ा के कॉम्पोजिट विद्यालय का जीर्णोद्धार सफलतापूर्वक पूरा किया।

NTPC
विद्यालय का लोकार्पण

इस परियोजना में छत की मरम्मत, टाइलिंग, दीवारों की पेंटिंग और सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल थे, जिन्होंने विद्यालय को नया स्वरूप प्रदान किया।

NTPC
विद्यालय

नवनिर्मित संरचना का लोकार्पण समारोह आज गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि NTPC दादरी के कार्यकारी निदेशक व परियोजना प्रमुख के. चंद्रमौलि ने विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, दादरी नरेंद्र श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही।

NTPC
विद्यालय

बेसिक शिक्षा विभाग, गौतमबुद्धनगर के सहयोग से क्रियान्वित इस पहल को क्षेत्रीय शिक्षा में गुणवत्ता सुधार और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

NTPC दादरी की इस जनहितकारी पहल की स्थानीय समुदाय ने भी प्रशंसा की।

 

Related posts

Leave a Comment