Water ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में पानी की किल्लत होगी दूर, 4 यूजीआर का निर्माण शुरू
ग्रेटर नोएडा, 23 जुलाई 2025: ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में water जलापूर्ति को और बेहतर बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण चार भूमिगत जलाशयों (यूजीआर) का निर्माण करा रहा है। ये जलाशय टेकजोन-फोर, सेक्टर-2, सेक्टर-3 और ईटा-2 में बनाए जा रहे हैं, जिनके पूरा होने से क्षेत्र की सोसाइटियों और सेक्टरों में भूजल व गंगाजल मिश्रित पानी की निर्बाध आपूर्ति हो सकेगी।

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर जल विभाग ने बढ़ती आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया है। Water जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से टेकजोन-फोर में 10,000 केएलडी, सेक्टर-2 में 6,000 केएलडी, सेक्टर-3 में 3,000 केएलडी और ईटा-2 में 1,500 केएलडी क्षमता के जलाशय बनाए जा रहे हैं।

ये सभी जलाशय इस साल के अंत तक तैयार हो जाएंगे। टेकजोन-फोर का यूजीआर 19 सोसाइटियों और संस्थानों, जैसे हिमालया प्राइड, चेरी काउंटी, फ्यूजन होम्स, ग्रीन आर्क, जेएम फ्लोरेंस, निराला एस्टेट, गौर सौंदर्यम आदि को Water पानी की आपूर्ति करेगा।
सेक्टर-2 का यूजीआर सेक्टर के ब्लॉक ए, बी, सी, डी, ई, एफ और इरोज संपूर्णनम, निराला जैसी सोसाइटियों को लाभ देगा। वहीं, सेक्टर-3 का यूजीआर जनता फ्लैट और सेक्टर के ए, बी, सी, डी ब्लॉकों में जलापूर्ति सुनिश्चित करेगा। ईटा-2 का यूजीआर आसपास के रिहायशी इलाकों में जलापूर्ति को और सुदृढ़ करेगा।
प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा, Water “जल विभाग को यूजीआर निर्माण समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जलापूर्ति को और बेहतर किया जा सके।” यह पहल ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए Water पानी की किल्लत को खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

