YEIDA यमुना एक्सप्रेसवे पर मेडिकल डिवाइसेज पार्क का दौरा, भारत सरकार के अधिकारियों ने की प्रगति की समीक्षा

YEIDA

YEIDA यमुना एक्सप्रेसवे पर मेडिकल डिवाइसेज पार्क का दौरा, भारत सरकार के अधिकारियों ने की प्रगति की समीक्षा

 

नोएडा, 9 अक्टूबर 2025: भारत सरकार के फार्मास्युटिकल्स विभाग के सचिव अमित अग्रवाल, आईएएस, और संयुक्त सचिव अमन शर्मा ने आज यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण (YEIDA) के सेक्टर 28 में निर्माणाधीन मेडिकल डिवाइसेज पार्क का दौरा किया। इस अवसर पर यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने पार्क के अंतर्गत विभिन्न सुविधाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। 350 एकड़ क्षेत्र में भारत सरकार के सहयोग से विकसित हो रहे इस मेडिकल डिवाइसेज पार्क में अब तक 101 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है।

YEIDA
YEIDA समीक्षा बैठक करते अधिकारी

विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने पार्क के विकास और कॉमन साइंटिफिक फैसिलिटी (सीएसएफ) की प्रगति के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं पर एक प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि अधिकांश सीएसएफ का निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा, जबकि गामा रेडिएशन सेंटर का निर्माण मई 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है। सचिव अमित अग्रवाल ने प्राधिकरण और कंसल्टेंट्स को निर्देश दिए कि गामा रेडिएशन सेंटर का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए और अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

YEIDA
YEIDA निर्माणाधीन मेडिकल डिवाइसेज पार्क का दौरा करते संयुक्त सचिव

उन्होंने सुझाव दिया कि मेडिकल डिवाइसेज पार्क को और बेहतर बनाने के लिए मेडिकल और टेक्निकल शिक्षा, टेस्टिंग और इस क्षेत्र के विशेषज्ञों को जोड़ा जाए। साथ ही, आईआईटी कानपुर जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों की भागीदारी से बदलती तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और नवाचार का उपयोग कर एक मजबूत ईको-सिस्टम विकसित किया जाए। समीक्षा बैठक के बाद अग्रवाल और श्री शर्मा ने साइट का दौरा किया और सीएसएफ भवनों के निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति का निरीक्षण किया।

बैठक में एमडीपी प्रमोशन काउंसिल के कार्यकारी निदेशक प्रवीण मित्तल, जीएम (परियोजना) राजेंद्र भाटी, एजीएम श्रीमती स्मिता सिंह सहित कई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। यह YEIDA मेडिकल डिवाइसेज पार्क भारत को मेडिकल डिवाइस निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें…….

   हैबतपुर डूब क्षेत्र Floodplain में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर, 10,000 वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त।

   गत्ता कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

      हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment