बिहार शहरी विकास विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने किया ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) का दौरा, औद्योगिक टाउनशिप मॉडल को समझा
Greater Noida। बिहार सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक नीतियों और जमीन अधिग्रहण से लेकर आवंटन तक की प्रक्रिया की जानकारी ली।
प्रतिनिधिमंडल की ओर से बताया गया कि बिहार में औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की योजना है, इसी उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा Greater Noida के मॉडल को समझने के लिए यह दौरा किया गया। Greater Noida ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को नियोजन, मास्टर प्लान, सेक्टर ले-आउट, बिल्डिंग बायलॉज, वित्तीय मॉडल और औद्योगिक नीतियों से अवगत कराया।
बैठक में एसीईओ सुनील कुमार सिंह, एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसीईओ सुमित यादव, महाप्रबंधक वित्त स्वतंत्र गुप्ता, प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा, ओएसडी नवीन कुमार सिंह और उद्योग विभाग के प्रबंधक अरविंद मोहन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया, किसानों को मिलने वाले लाभ, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और प्राधिकरण को स्ववित्त पोषित बनाने के मॉडल की जानकारी साझा की। Greater Noida
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटीजीएनएल के इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का भ्रमण किया। यहां प्लग एंड प्ले सिस्टम, वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और 24 घंटे बिजली-पानी की सुविधा के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यहां से प्राप्त अनुभव बिहार में पॉलिसी बनाने और औद्योगिक ढांचा विकसित करने में उपयोगी साबित होगा।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

