Viral गौवंशों के लिए कब्रगाह बनी गौशाला, वीडियो वायरल
Viral रबूपुरा। गांव फलैदा स्थित गौशाला गायों के लिए कब्रगाह बन गई है। यहां जिन्दा गौवंश पानी से भरे गड्ढों में दम तोड रहे हैं। इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। जिनमें गौशाला में गायों की दुर्गति साफ देखी जा सकती है।

उधर ग्रामीणों का आरोप है कि, भूसा, चारा समेत अन्य सुविधाओं के चलते में आए दिन यहां गायों की मौत हो रही है और यहां तैनात कर्मचारी काम करने को तैयार नहीं है।
शनिवार को गांव फलैदा स्थित गौशाला की भयावक स्थिति को सामने लाने वाले कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर viral हुए। इनमें विडियो में गौशाल के भीतर गोबर एकत्रित करने के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी भरा हुआ और इनमें से एक गड्ढे में गाय जिंदा रहने के लिए जूझती हुई दिखाई दे रही हैं।

वहीं कई जगह गौवंश के अवशेष पड़े हुए दिखाई दे रहे है। उन अवशेषों को कुत्ते खा रहे है। गायों को पानी पीने के लिए बनाई गई होदियो में पानी नहीं है। प्यासे गौवंश पानी के लिए तरस रहे हैं।
उधर यहां तैनात कर्मचारी इस दुर्गति और भयावक स्थिति का आरोप प्राधिकरण के अधिकारियों और एक दूसरे डालते हुए नजर आए।

