Varanasi नगर निगम का बड़ा फैसला
Varanasi नगर निगम ने नवरात्रि के पावन पर्व को ध्यान में रखतेहुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नगर निगम के उपसभापति नरसिंह दास बाबा ने बताया किनगर निगम क्षेत्र में सभी मांस और मछली की दुकानें नवरात्र के दौरान बंद रहेंगी।इस निर्णय को नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया। धार्मिकनगरी काशी की परंपराओं और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह आदेशजारीकिया गया है।
नगर निगम ने साफ किया है कि अगर कोई दुकानदार इस आदेश का उल्लंघन करताहै, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।काशी को सनातन संस्कृति का केंद्र माना जाता है, जहां नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना
बड़े धूमधाम से होती है। ऐसे में इस आदेश को श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं के सम्मान में लियागया निर्णय बताया जा रहा है।इससे पहले नगर निगम ने जनवरी में ऐसा आदेश जारी किया था।
नगर निगम ने काशी विश्वनाथमंदिर के दो किलोमीटर के दायरे में मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। नगर निगमकी कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब मंदिर से दो किलोमीटर के क्षेत्र में किसी भीतरह की मांस-मछली की दुकान खोले जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, स्थानीय दुकानदारोंने इस फैसले का विरोध किया है।इस संबंध में नगर निगम ने दुकानदारों को नोटिस भी भेजा था, जिस पर दुकानदारों ने आपत्तिजताई थी।
नोटिस में यह कहा गया था कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इन दुकानों कासंचालन अवैध रूप से किया जा रहा है और इनमें कोई लाइसेंस भी नहीं है। इसके अलावा, इनदुकानों में साफ-सफाई का भी ध्यान नहीं रखा गया था।