Uttrakhand का पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई
Noida :Uttrakhand का पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई रविवार को शहर में भी उत्साहके साथ मनाया गया। शहर में रहने वाले Uttrakhand मूल के परिवारों ने अपनी परंपरा को जीवित रखतेहुए इस पर्व को मनाया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे घर-घर जाकर देहरी पर फूल डालते नजर आएऔर लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
क्या है फूलदेई का त्यौहार
फूलदेई Uttrakhand का प्रमुख लोकपर्व है, जिसे मुख्य रूप से बच्चों द्वारा मनाए जाने के कारण लोकबाल पर्व भी कहा जाता है। चैत्र माह की संक्रांति के दिन बच्चे पारंपरिक पोशाक पहनकर टोलियों मेंघर-घर जाते हैं। वे घरों की देहरी पर बुरांस और प्योंली के फूल डालते हैं और घर के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए लोकगीत गाते हैं। बदले में लोग बच्चों को मिठाई, चावल, उपहार यापैसे देकर आशीर्वाद देते हैं। नोएडा में भी Uttrakhand से जुड़े परिवारों ने अपने बच्चों के साथ इसपरंपरा को निभाया। शहर के कई सेक्टरों में बच्चों की टोलियां सुबह से ही घरों की देहरी पर फूलडालते हुए दिखाई दीं। लोगों ने भी खुशी-खुशी बच्चों को मिठाई और पैसे देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

लोक संस्कृति की दिखी झलक
Noida सेक्टर-110 में रहने वाली पांच साल की वैष्णवी अपने तीन साल के भाई रेयांश के साथ अपनेसेक्टर के घरों में फूल डालने पहुंची। दोनों ने घरों की देहरी पर फूल रखते हुए लोगों की खुशहाली कीकामना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, सेक्टर-104 में रहने वाले दो साल के वेदांश को फूलडालने के बदले लोगों ने पैसे दिए, जिन्हें पाकर वह काफी खुश नजर आया। इसी तरह ईशानी पंतऔर बिनीता बहुगुणा ने भी घर-घर जाकर फूल डाले।
लोगों ने उन्हें चावल और मिठाई देकरआशीर्वाद दिया। शहर में इस पर्व के जरिए Uttrakhand की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
ये भी पढ़ें…….
- मथुरा में राया अर्बन सेंटर और हेरिटेज सिटी प्रोजेक्ट में आएगी तेजी
- 31 मार्च तक (WATER BILL) पानी का बिल जमा न करने पर कटेगा कनेक्शन
- मुख्यमंत्री युवाउद्यमी विकास अभियान (Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan), लक्ष्य पूरा न करने वाले बैंकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) पर (डॉ. खुशबू सिंह) सम्मानित
- T20 में भारत की ऐतिहासिक जीत! पूरी दुनिया में एक बार फिर तिरंगा लहराया
- Yatharth hospital: महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिली बड़ी सौगात, CM योगी ने किया Kapil Dev के KDSG अस्पताल का उद्घाटन।-
Whatsapp : नोएडा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य मैराथन भाजपा जिला अध्यक्ष ने मातृशक्ति को सराहा।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :ईरान-इस्राइल युद्ध की आग में झुलस रहे MSME उद्योग, IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने जताई बड़ी चिंता।

