UPITS 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का उद्घाटन

UPITS

UPITS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का उद्घाटन ग्रेटर नोएडा में 25-29 सितंबर को होगा UPITS 2025, उत्तर प्रदेश बनेगा ग्लोबल सोर्सिंग हब

ग्रेटर नोएडा, 24 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 का तीसरा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होगा। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस ट्रेड शो का थीम है – “अद्वितीय सोर्सिंग का अद्भुत मंच”।

UPITS
प्रेस वार्ता के doran

यह आयोजन उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार और निवेश के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास और निर्यात संवर्धन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के मंत्रों ने उत्तर प्रदेश के निर्यात को दोगुना करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। UPITS 2025 उनके विज़न और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संकल्पशक्ति का प्रतीक है।

‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) योजना के जरिए स्थानीय शिल्प को वैश्विक पहचान मिली है, और यह मंच उत्तर प्रदेश को एक औद्योगिक और व्यापारिक महाशक्ति के रूप में स्थापित कर रहा है।

”इस अवसर पर एमएसएमई, खादी, ग्रामोद्योग, हथकरघा और वस्त्र मंत्री श्री राकेश सचान ने कहा, “यूपीआईटीएस 2025 उत्तर प्रदेश को 2047 तक 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की ओर ले जा रहा है। यह आयोजन एमएसएमई, पारंपरिक कारीगरों और वैश्विक निवेशकों के लिए अवसरों का मंच है, जिसमें 80 से अधिक देश भाग लेंगे।” रूस बनेगा पार्टनर कंट्री, 2,400+ प्रदर्शक लेंगे हिस्सा।

Upits
प्रेस वार्ता

इस वर्ष रूस यूपीआईटीएस 2025 का पार्टनर कंट्री होगा, जो द्विपक्षीय व्यापार और प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा। आयोजन में 2,400 से अधिक प्रदर्शक, 1,25,000 बी2बी और 4,50,000 बी2सी आगंतुक हिस्सा लेंगे। 1,10,000 वर्ग मीटर के प्रदर्शनी क्षेत्र में हस्तशिल्प, वस्त्र, चमड़ा, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, वेलनेस और आयुष जैसे क्षेत्रों की संभावनाएं प्रदर्शित होंगी।

यूपी की कनेक्टिविटी और औद्योगिक ताकत
मंत्री नंदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश 16 घरेलू और 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों, 16,000 किलोमीटर के रेल नेटवर्क और आधुनिक एक्सप्रेसवे के साथ भारत का सबसे कनेक्टेड और व्यवसाय-अनुकूल राज्य बन रहा है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (एमएसएमई) आलोक कुमार ने कहा, “यूपीआईटीएस 2025 स्थानीय नवाचारों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने का मंच है। यह उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और एमएसएमई क्षेत्र की ताकत का प्रदर्शन करेगा।

मोबाइल ऐप और प्रदर्शनी निर्देशिका का लोकार्पण
प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपीआईटीएस 2025 के मोबाइल ऐप और प्रदर्शनी निर्देशिका का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम, आईईएमएल के अध्यक्ष राकेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश की पहचान
आईईएमएल के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा, “यूपीआईटीएस 2025 कारीगरों, उद्यमियों और वैश्विक निवेशकों के लिए असीमित अवसरों का मंच है।

यह साबित करता है कि उत्तर प्रदेश न केवल सांस्कृतिक विरासत बल्कि औद्योगिक उत्कृष्टता का भी केंद्र है।” यूपीआईटीएस 2025 उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने और भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री के मिशन में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Related posts

Leave a Comment