यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो- UPITS 2025 की तैयारियों को लेकर गौतम बुद्ध नगर में समीक्षा बैठक संपन्न

UPITS

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो- UPITS 2025 की तैयारियों को लेकर गौतम बुद्ध नगर में समीक्षा बैठक संपन्न

ग्रेटर नोएडा, 22 अगस्त 2025: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS -2025) के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर आज गौतम बुद्ध नगर में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री राकेश सचान ने की। यह ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर 2025 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा।

UPITS
मंत्री जी का स्वागत करती जिला अधिकारी मेधा रूपम

‘अल्टिमेट सोर्सिंग बिगिन्स हियर’ थीम पर आधारित UPITS-2025 को उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (आईईएमएल) संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं। यह आयोजन एमएसएमई, ओडीओपी उत्पाद, खादी, हथकरघा, रेशम उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, ऑटोमोबाइल, नवीकरणीय ऊर्जा और पारंपरिक शिल्प जैसे क्षेत्रों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव (एमएसएमई) आलोक कुमार, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एन.जी., नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम., यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव एन. मिश्रा, और इंडिया एक्सपो सेंटर के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सहित जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

UPITS
UPITS -2025 की समीक्षा बैठक करते मंत्री

माननीय मंत्री राकेश सचान ने कहा, “यूपीआईटीएस-2025 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर है। यह आयोजन प्रदेश को वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

UPITS
UPITS -2025 की समीक्षा बैठक करते मंत्री

” उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता वाली व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए, जिसमें सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वच्छता और आगंतुकों की सुविधा शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने कहा, “यह ट्रेड शो उद्यमियों और कारीगरों के लिए निर्यात का द्वार खोलेगा। हमारा लक्ष्य इसे पिछले संस्करणों से भी अधिक सफल बनाना है, ताकि उत्तर प्रदेश ट्रिलियन-डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हो।

”इंडिया एक्सपो सेंटर के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार और सीईओ सुदीप सरकार ने तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रदर्शनी हॉल, विश्वस्तरीय सुविधाओं, परिवहन, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में बताया। आयोजन में 2400 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे, जो एमएसएमई, आईटी, पर्यटन, स्वास्थ्य, वस्त्र, कृषि, स्टार्टअप्स, जीआई टैग उत्पाद, नवीकरणीय ऊर्जा और डिजिटल इंडिया मिशन जैसे क्षेत्रों को प्रदर्शित करेंगे।

यूपीआईटीएस-2025 में 1.25 लाख से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों और 4.25 लाख आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है। यह आयोजन उत्तर प्रदेश को भारत के सबसे तेजी से उभरते व्यापार और निवेश गंतव्यों के रूप में और सुदृढ़ करेगा।

 

Related posts

Leave a Comment