UPITS गोरखपुर की कौशल्या देवी की किस्मत चमकी, पीएम मोदी ने सुनी उनकी सफलता की कहानी

UPITS

UPITS गोरखपुर की कौशल्या देवी की किस्मत चमकी, पीएम मोदी ने सुनी उनकी सफलता की कहानी

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में हुआ संवाद, सीएम योगी के विजन से बनीं लखपति दीदी

UPITS ग्रेटर नोएडा, 25 सितंबर 2025। गोरखपुर की कौशल्या देवी ने श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (एमपीओ) से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। डेढ़ साल में 14 लाख रुपये की आय अर्जित करने वाली कौशल्या की सफलता की कहानी को गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुना और उनकी खूब सराहना की।

UPITS
UPITS -कौशल्या देवी

इससे पहले जुलाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनकी उपलब्धियों को सराहा था। कौशल्या देवी, जो गोरखपुर के चौरीचौरा तहसील क्षेत्र की पशुपालक हैं, ने पीएम मोदी को बताया कि एमपीओ से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई।

पहले उनके पास केवल दो पशु थे, जो अब बढ़कर 14 हो गए हैं। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से उनके घर गोबर गैस यूनिट भी लगाई गई, जिससे रसोई का खर्चा बच रहा है। श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से स्थापित किया गया है।

UPITS
कौशल्या देवी से संवाद करते पीएम नरेंद्र मोदी

इसके सीईओ धनराज साहनी के अनुसार, डेढ़ साल में गोरखपुर मंडल की 31 हजार महिलाएं इस संगठन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी हैं। एमपीओ का टर्नओवर 115 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, और 93 करोड़ रुपये का भुगतान महिला शेयरहोल्डर्स को किया गया है। प्रतिदिन 65 हजार लीटर दूध का संग्रह कर यह संगठन मदर डेयरी को आपूर्ति करता है।

इस एमपीओ से जुड़ी 1841 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, जबकि अन्य महिलाएं औसतन 7-8 हजार रुपये मासिक आय प्राप्त कर रही हैं। संगठन पशु आहार, खनिज मिश्रण, थनैला रोग जांच, और कृत्रिम गर्भाधान जैसी सुविधाएं भी प्रदान करता है, जिससे पशुओं का स्वास्थ्य और दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है।

गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर में 500 से अधिक मिल्क पूलिंग पॉइंट्स के माध्यम से यह कार्य संचालित हो रहा है।

कौशल्या जैसी महिलाओं की सफलता मुख्यमंत्री योगी के विजन और एमपीओ की पहल का जीवंत उदाहरण है, जो महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहा है।

 

Related posts

Leave a Comment