UPITS यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों को लेकर अपर मुख्य सचिव व डीजीपी ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर, 23 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समृद्ध व आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो UPITS की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और प्राधिकरण के अधिकारी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने इंडिया एक्सपो मार्ट का दौरा कर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो गौतम बुद्ध नगर के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेड शो में देश-विदेश से वीवीआईपी, निवेशक, उद्यमी और एंटरप्रेन्योर हिस्सा लेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि सुरक्षा, आतिथ्य, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

यह आयोजन न केवल व्यापार और निवेश का अवसर है, बल्कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और विकासशील छवि को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का भी माध्यम है। उन्होंने अतिथियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने और उनके लिए सकारात्मक अनुभव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, ट्रेड शो UPITS के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें।

बैठक में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी, यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह और इंडिया एक्सपो मार्ट के चेयरमैन राकेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं और दिए गए निर्देशों के अनुसार सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी। यह आयोजन उत्तर प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक क्षमता को विश्व पटल पर उजागर करने का एक सुनहरा अवसर है।
ये भी पढ़ें…….
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की तैयारियों की समीक्षा की, 25 से 29 सितंबर को होगा मेगा इवेंट..-
Whatsapp : किसान नेताओ को किया :हाउस अरेस्ट
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : PM MODI ने लोथल में बन रहे राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की प्रगति का जायजा लिया
Instagram : UPITS-2025 से U.P बनेगा ग्लोबल ट्रेडिंगहब, सीएम योगी

