UP पुलिस ने 5 घंटे चलाया अभियान, 93 अभियुक्त गिरफ्तार

UP फिरोजाबाद, जनपद पुलिस ने शनिवार की रात्रि में पांच घंटे अभियानचलाकर 93 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछितअभियुक्त हैं जो फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्लूव एसआर केसो में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात्रि को 12.00 बजे से सुबह 05.00बजे तक अभियान चलाया। इसअभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 93 जिसमें 89एनबीडब्ल्यू व 4 एसआर वारंटी वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

UP पुलिस

जिनमे थाना उत्तर ने11, थाना दक्षिण ने 2, थाना रामगढ़ ने 9, थाना रसूलपुर ने 4, थाना टूण्डला ने 3, थाना पचोखराने 4, थाना रजावली ने 1, थाना नारखी ने 4, थाना नगला सिंघी ने 3, सिरसागंज ने 15, थाना
अराँव ने 6, थाना शिकोहाबाद ने 8, थाना मक्खनपुर ने 2, थाना खैरगढ़ ने 4, थाना जसराना ने 2,थाना एका ने 7, थाना फरिहा ने 2, थाना मटसेना ने 1, थाना बसई मौहम्मदपुर ने 1, थानानसीरपुर ने 3, थाना नगला खंगर ने अभियुक्त को पकड़ा है।

इस प्रकार जनपदीय पुलिस टीम द्वारामात्र 5 घण्टे में 89 एनबीडब्लू वारंटियों तथा 4 एसआर केसों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्धकार्यवाही करते हुए कुल 93 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों कोन्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार वारंटी अभियुक्तों केविरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

UP पुलिस ने 5 घंटे चलाया अभियान, 93 अभियुक्त गिरफ्तार

Related posts

Leave a Comment