उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रांतीय अध्यक्ष President भारती त्यागी का गौतमबुद्धनगर में स्वागत अभिनंदन

गौतमबुद्ध नगर, 23 जून 2025: आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, गौतमबुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रांतीय अध्यक्ष President श्रीमती भारती त्यागी का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित अनौपचारिक दौरे में श्रीमती त्यागी ने जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
भारती त्यागी ने कहा कि महिला कांग्रेस, कांग्रेस पार्टी का एक महत्वपूर्ण अग्रिम संगठन है, जो पार्टी के लिए छाते की तरह कार्य करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिला और प्रदेश स्तर पर सभी अग्रिम संगठनों को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करना होगा और पीड़ित जनता की आवाज को बुलंद करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सक्षम महिलाओं को संगठन में शामिल करने और महिला कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष President दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा, “हमारे समाज और राजनीति में महिलाओं का अभिन्न योगदान है। आधी आबादी को उनका पूरा हक दिलाने और उन्हें साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की है।
महिला कांग्रेस के मजबूत होने से जिला कांग्रेस और सशक्त होगी, जिससे पीड़ित और शोषित महिलाओं की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।” उन्होंने संगठन सृजन अभियान के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने के प्रयासों पर बल दिया।

जिला उपाध्यक्ष/vice President निशा शर्मा ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए सामाजिक रूप से सशक्त करने वाले कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया।
वहीं, जिला महासचिव कल्पना सिंह ने कहा कि जिला कांग्रेस लगातार महिला कांग्रेस और अन्य अग्रिम संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करने का प्रयास कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं, हालांकि कुछ मामलों में अपेक्षित सफलता में समय लग रहा है।

स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, महाराज सिंह नागर, निशा शर्मा, रीमा नायर, श्रुति कुमारी, कल्पना सिंह, जुबैदा खातून, रिजवान चौधरी, धर्म सिंह, सलीम खान, मोहम्मद तकी, नितीश चौधरी, गौरव वसिष्ठ, सुबोध भट्ट, डॉ. कुबेर त्यागी, सतीश शर्मा, महकर सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें…….
इस पेज को फॉलो करें: UN NEWS WHATSAPP
ग्रेटर नोएडा में लोहा लूट गिरोह का भंडाफोड़, सरगना तनु सहित नौ गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही,रोज़ा याकूबपुर की बदहाल सड़कें,जनता परेशान
Follow this page: @UNNEWS_24X7
ईरान के हमलों से इजरायल के रिशोन लीजियन में बर्बादी का मंजर!